spot_img

माटी को आवाज देने वाले गुरु को CM ने किया प्रणाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सुबह की हल्की धूप, सादगी से भरा माहौल और हर चेहरे पर सम्मान की गहराई। आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के अमर प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मोरहाबादी स्थित गुरुजी के पूर्व आवास में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। CM हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह पल झारखंड की आत्मा को याद करने का क्षण था। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में दिशोम गुरु के संघर्ष, त्याग और नेतृत्व को याद किया। सभा में मौजूद हर शख्स की जुबां पर एक ही बात थी, जिस झारखंड का सपना गुरुजी ने देखा, उसे आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके जीवन ने सिखाया हक के लिए लड़ना, माटी से जुड़कर राजनीति करना और आदिवासी अस्मिता को सम्मान देना। उनकी जयंती पर मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब यही कह गया कि गुरुजी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...