Ranchi : गवर्नर संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित 133 बटालियन CRPF मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद CRPF जवान सुनील कुमार मंडल को श्रद्धांजलि दी। वहीं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की। मौके पर CM ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि “पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन ने नक्सली हताश है। पुलिस पर हमला हताशा का परिणाम है। इनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी। यह ऑपरेशन लगातार चलता रहेगा।” यहां याद दिला दें कि बीते कल चाईबासा में IED ब्लास्ट में चपेट में आने से जवान सुनील कुमार शहीद हो गये। वहीं अन्य घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।
CM बोले, बेकार नहीं जायेगी शहादत, बरकरार रहेगी मुहिम
Date:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…
Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...
CM हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, क्या बोले… देखें
Ranchi : हूल दिवस के मौके पर CM हेमंत...
रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों
Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...
हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड
Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...







