spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM नीतीश बोले, हमसे गलती हो गई, अब कभी उधर नहीं जायेंगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के बापू सभागार में रविवार को आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में बिहार की राजनीति का नया मोड़ देखने को मिला। मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के CM नीतीश कुमार एक साथ मौजूद थे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जिसमें उन्होंने कहा –“हमसे गलती हो गई कि हम दो बार उधर (महागठबंधन) चले गये। हमारी पार्टी के ही कुछ लोगों ने गड़बड़ कर दिया था, लेकिन अब हमने तय कर लिया है कि कभी उधर नहीं जायेंगे।” बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बीच, नीतीश कुमार के इस बयान ने साफ कर दिया कि अब उनका रुख पूरी तरह NDA की ओर है और वे महागठबंधन की राजनीति से पूरी तरह किनारा कर चुके हैं। CM नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुये कहा कि“अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया था। हम लोग शुरू से मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे।” इस बयान से यह साफ हो गया कि नीतीश अब पूरी तरह से भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। CM नीतीश कुमार ने विपक्ष पर भी करारा हमला बोलते हुये कहा “पहले की सरकारों में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। वे लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा करवाते थे। जब हम 2005 में आये, तब हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिये काम किया। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, स्वयं सहायता समूह बनाये और ‘जीविका दीदी’ का नाम दिया।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...