लातेहारः नेतरहाट के पलामू डाक बंगला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जनता दरबार लगा, जिसमें सीएम लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि झारखंड वासियों ने वैश्विक महामारी में ऐतिहासिक साहस और भाइचारे परिचय दिया है।
दीदी किचन चलाकर गरीबों को भोजन कराया
इसी का नतीजा है कि राज्य में महामारी के दौरान अफरा-तफरी नहीं मची। गांव की महिलाओं ने महामारी के दौरान दीदी किचन चलाकर गरीबों को भोजन कराया। वहीं पुलिस ने थानों में जरूरतमंदों को खाना खिलाया। सीएम ने कहा कि राज्य बहुत संयमता से कोरोना महामारी से लड़ रहा है और यह लड़ाई कोरोना के खत्म होने तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय के अपर घाघरी नास्पती बगान का भी भ्रमण किया।








