Dhanbad : CM हेमंत सोरेन ने आज धनबाद में कहा कि पूरे राज्य में श्रम आवासीय विद्यालय और मॉडल स्कूल खोले जायेंगे, ताकि बच्चों को बेहतरीन और अच्छी शिक्षा मिल सके। यहां श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जायेगी। वहीं, 5 हजार मॉडल स्कूल खोले जायेंगे, ताकि राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ले सकें, यही उनका मकसद है। CM हेमंत सोरेन ने आज धनबाद के बलियापुर हवाई पट्टी पर झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट के लिए व्यापारियों का हेलीकॉप्टर पूरे राज्य में घूमने लगा है। चुनाव में इन्हें याद रखियेगा। CM हेमंत सोरेन ने धनबाद में 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिया गया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता भी दिया गया। मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी





