Ranchi : रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में आज आस्था का माहौल दिखा। CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा-अर्चना कर पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान CM ने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। मंदिर समिति ने उन्हें निर्माण की प्रगति और अगले चरणों की पूरी जानकारी दी। मौके पर महंत ओमप्रकाश शरण समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। जहां भक्ति, विकास और भरोसे की एक साथ तस्वीर नजर आई।













