spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अधूरे सपने को पूरा करने पहुंचे CM, अफसरों को दिये निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक वीरान ढांचे के सामने खड़े CM हेमंत सोरेन की निगाहों में कुछ ठहर सा गया था, जैसे कोई अधूरा ख्वाब हो, जो अब भी उम्मीदों की सांसें ले रहा हो। यह सपना था धुर्वा स्मार्ट सिटी में बन रहा कन्वेंशन सेंटर, जिसकी कहानी 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन बीच रास्ते दम तोड़ गई थी।

आज जब मुख्यमंत्री इस अधूरे सपने की धूल झाड़ने पहुंचे, तो सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं देखे – उन्होंने देखा उसका भविष्य। 5000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला यह भव्य केंद्र कभी झारखंड की प्रगति का प्रतीक बनने वाला था, लेकिन समय की साजिशों ने इसे ठहरा दिया। मुख्यमंत्री ने न केवल हालात का जायज़ा लिया, बल्कि अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा “राज्य के हित में इस केंद्र को फिर से जीवित किया जाए, इसके लिए एक ठोस योजना तैयार की जाए।”

उनके साथ खड़े थे झारखंड की विकास गाथा के साक्षी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार,नगर विकास के प्रधान सचिव सुनील कुमार,स्मार्ट सिटी के CEO सूरज कुमार और
जीएम राकेश नंदकुलियार।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...