Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने “X” हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि “पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे। जय सरना, जय झारखंड।”

इससे पहले CM हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सिरमटोली स्थित सरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।










