Ranchi : झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे। बदरी छाये रहने की वजह से ठंड थोड़ी कम लग सकती है। आज पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। 21 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी मध्य भाग और 22 दिसंबर को नार्थ ईस्ट वाले जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से मिलने वाली नमी के कारण कोहरा छायेगा। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास ख्याल रखने की जरूरत है।


इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों













