spot_img
spot_img
spot_img

बीजेपी-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प, सांसद समेत कई घायल(Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में बीजेपी सांसद काे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लात-घूंसों से पीट दिया। आरोप है कि कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की कई गाड़ियों को पथराव और लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच रहा। कार्यक्रम में आए लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। घटना को लेकर घंटों अफरा-तफरी मची रही।

प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को  गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना मौजूद थीं। इसी बीच भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता भी अपनी कई गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ गए।

कुछ ही देर में जमकर मारपीट शुरु हो गई। कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।कांग्रेसी यहीं नहीं रुके और पथराव कर भाजपा सांसद की फार्च्यूनर सहित कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के चलते मौके पर अफरी तफरी मची रही। गरीब कल्याण मेले में आए लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मची रही। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...