spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिला अंपायर से भिड़ना अश्विन को पड़ा भारी… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 में खेले गये एक मुकाबले के दौरान महिला अंपायर पर नाराजगी जताना उन्हें भारी पड़ गया है।

डिंडीगुल ड्रैगन्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिज़हंस के बीच मुकाबले में LBW दिये जाने पर अश्विन आपा खो बैठे। उनका मानना था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, लेकिन DRS न होने से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। गुस्से में उन्होंने मैदान पर बल्ला पैड पर मारा और ग्लव्स हवा में उछाल दिये।

मैच रेफरी अर्जुन कृपाल सिंह ने अश्विन को दो मामलों में दोषी पाते हुये उनके ऊपर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। अंपायर के प्रति असहमति (10%) और उपकरणों के दुरुपयोग (20%) के लिए। मैच में डिंडीगुल की टीम सिर्फ 93 रन पर सिमट गई और तिरुप्पुर ने मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। अश्विन सिर्फ 18 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने गलती मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़े : DG भाटिया ने मॉक ड्रिल कराने के दिये निर्देश

इसे भी पढ़े : बेलचंपा में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग शुरू

इसे भी पढ़े : 9 कहानियां, कहीं पत्नी ने कराया क’त्ल, कहीं पति के 15 टु’कड़े…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...