Bihar : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। सुरेंद्र विवेक को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड में जनार्दन पासवान समेत कई राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। अब्दुल खालिक को राष्ट्रीय महासचिव और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रणब कुमार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और चंद्र प्रभा भाटिया राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष होंगी। समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को छात्रा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कई सांसदों, विधायकों और जमीनी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। चिराग पासवान ने कहा कि संगठन में मिला पद सिर्फ पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। नई टीम में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
आशा है कि आप सभी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ श्रद्धेय श्री रामविलास पासवान जी के विचारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @iChiragPaswan जी के… pic.twitter.com/xHQ8wkEi0L
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) August 26, 2026







