मुख्य सचिव ने दिये समन्वय और निगरानी के निर्देश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को गहन समीक्षा की गई। उन्होंने यूनिसेफ से कहा कि वह सभी विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाये रखे और अपने कार्यों की नियमित समीक्षा प्रणाली विकसित करे। मुख्य सचिव ने कहा “यूनिसेफ और राज्य सरकार दोनों मिलकर सतत विकास पर कार्य कर रहे हैं, ऐसे में एक-दूसरे का डेटा साझा करना बेहद उपयोगी होगा।”

उन्होंने पाक्षिक बैठक, फील्ड अनुभव साझा करने और सरकारी योजनाओं से तालमेल के साथ काम करने पर बल दिया। साथ ही यूनिसेफ को अन्य राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर झारखंड में क्रियान्वयन का ब्लूप्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया। स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुये उन्होंने हाशिए पर खड़े समुदायों के सतत विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। पोर्टल पर डेटा समन्वय का निर्देश भी दिया गया ताकि आंकड़ों में विसंगति न हो।

बैठक में योजना विभाग के अधिकारी मस्त राम मीणा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, उमाशंकर सिंह, नेहा अरोड़ा, यूनिसेफ झारखंड प्रमुख कानिनिका मित्रा और उनकी टीम मौजूद रही।

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...