spot_img

भारत आये चीते जल्द दे सकते हैं Good News

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk  : नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (Cheetah) को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया। अब यहीं ये अपनी जिंदगी मस्ती से गुजारेंगे। जानकारी के मुताबिक, नामीबिया से 5 मादा और 3 नर चीते लाए गए हैं। इन सभी की उम्र 2 से साढ़े 5 साल के बीच बताई जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो ये सभी चीते ब्रीडिंग मैच्‍योरिटी (पैदा करने की उम्र) को हासिल कर चुके हैं। ऐसे में भारत में नन्‍हे चीतों की आवाज जल सुनाई देगी। मादा और नर यानी फीमेल और मेल चीते अपना परिवार बढ़ाएं।

फिर जंगलों में दौड़ने लगेगी चीतों की विलुप्त हो रही प्रजाति

दिल्‍ली स्थित वाइल्‍डलाइफ विशेषज्ञ ने बताया कि नर और मादा चीतों को भारत लाने का एक बड़ा उद्धेश्‍य यही है कि यहां इनकी जनसंख्‍या को बढ़ाने पर ध्‍यान दिया जाएगा।  पिछले 70 सालों से विलुप्‍त रही चीतों की प्रजाति यहां के जंगलों में फिर से दौड़ने लगेगी। ऐसे में बच्‍चों के जन्‍म के लिए इनकी मेटिंग और ब्रीडिंग (Mating and Breeding) करवाई जाएगी। हालांकि यह किस तरह से होगी,इसकी योजना भी कुनो नेशनल पार्क के विशेषज्ञों की ओर से तैयार की जा चुकी होगी।

 3 महीने में मां बन सकती है मादा चीता

विशेषज्ञ के मुताबिक, गर्भधारण का कुल का समय 90-95 दिन का होता है। कोई भी गर्भवती मादा तीन से सवा तीन महीने के इस अंतराल में बच्‍चों को जन्‍म दे देती है। जन्‍म के बाद करीब छह हफ्ते तक यानी 45 दिनों तक वह नन्‍हे बच्‍चों का ध्‍यान रखती है और उन्‍हें अपने पास रखती है। उसके बाद वह उन्‍हें जंगल में छोड़ देती है। इस दौरान ये बच्‍चे अपने लिए भोजन की व्‍यवस्‍था करने के लिए परिपक्‍व हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश

इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...