spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोगनाडीह में हूल दिवस पर बवाल, पुलिस और वंशजों के बीच तीखी झड़प

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : हूल दिवस के मौके पर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह इस बार शांति का नहीं, तनाव का गवाह बना। वंशजों और प्रशासन के बीच टकराव इतना बढ़ा कि पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी। वहीं, भीड़ ने पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हर साल की तरह इस बार भी मंडल मुर्मू के परिवार ने पूजा-पाठ और पंडाल की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। कहा गया, सुबह 10 बजे से पहले या शाम 4 बजे के बाद ही पूजा हो सकती है। इससे वंशजों में आक्रोश भड़क उठा। नाराज वंशजों ने आज सिदो-कान्हू पार्क में ताला जड़ दिया। कहा, जब हमें पूजा की अनुमति नहीं, तो किसी और को भी नहीं मिलेगी। पुलिस जब ताला खुलवाने पहुंची, तो हालात बिगड़ने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, भगदड़ मच गई। उधर, ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बार मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गये हैं और उनके संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व लोबिन हेंब्रम को बुलाया था। प्रशासन नहीं चाहता था कि सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक रंग चढ़े। विवाद यहीं से और बढ़ा। DC हेमंत सती ने मीडिया से कहा, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, सरकारी कार्यक्रम जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...