Kohramlive Desk : इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 180 लोगों की घायल घायल होने की सूचना है। यह घटना इंडोनेशियाई फुटबॉल लीग के कल रात खेले गये मैच के दौरान हुई है। पुलिस प्रमुख निको अफिन्ता (NICO AFINTA) ने कहा कि मैच हार रही टीम के समर्थक मैदान में घुस गए। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी जिसके बाद भगदड़ शुरू हो गई। बताया गया है कि स्टेडियम में इसकी 38 हजार की क्षमता से करीब 4 हजार दर्शक अधिक प्रवेश कर गए थे।इंडोनेशिया के खेल और युवा कार्य मंत्री जै़नुदीन अमाली ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जांच सम्पन्न होने तक फुटबॉल लीग के सभी मैच रद्द करने के आदेश दिये हैं।
इसे भी पढ़ें : Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें : मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…




