लातेहार : Chandwa में चोरी के कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल। चंदवा प्रखंड में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली है। कामता पंचायत सचिवालय में दो फरवरी 2021 को चोरों ने एक प्रिंटर, दो ट्यूबलर, बैट्री और एक इंवर्टर को उड़ा ले गए थे चोर। पुलिस को आरोपियों के बारे में मिली थी गुप्त सूचना। फिर चंदवा पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : कलयुगी पिता ने चार साल के बेटे को कुएं में फेंका, खुद भी कूदा, फिर…
एक आरोपी भागने में सफल
पकड़े गए चोरों में आसिफ खां और राजू शामिल हैं। उनके घर से कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक और आरोपी शमशेर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मालूम हो कि चंदवा में घरों में चोरी का मामला काफी बढ़ गया है। काफी समय बाद चोरी के मामले में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की है।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में फंसे झारखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, इन नंबरों पर मिलेगी सहायता
इसे भी पढ़ें : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव








