Ranchi : रांची के ऐतिहासिक चडरी तालाब की माटी आज एक नई उम्मीद से महक उठी। विश्व पर्यावरण दिवस पर
केन्द्रीय सरना समिति, चडरी सरना समिति, और Ranchi Obst Gynae Society ने साझा तौर पर केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में जब 50 पौधे मिट्टी में गढ़े गये तो पीपल, नीम, आम, बेल, अमरूद, बरगद जैसे छायादार और फलदार वृक्षों ने जैसे प्रकृति को नया जीवन देने की कसम खा ली। बबलू मुंडा ने संदेश दिया कि “हम सभी को जीवन की हर खुशी पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिये, तभी झारखंड और देश रहेगा हरा-भरा रहेगा।” मौके पर समिति के प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, समाजसेवी अमित राय, संजय नायक, कृष्णा मंडल, उमेश मंडल, विनय गुप्ता, चिंकू लिंडा, सबलू खान सहित अन्य मौजूद थे।








