spot_img

CM की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : मां का जाना जीवन का ऐसा खालीपन है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। उनकी यादें घर के आंगन से लेकर जीवन के हर मोड़ तक साथ चलती हैं। झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिये नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों का तांता लगा रहा। नेमरा में जुटे लोगों ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनायें प्रकट कीं। गांव का माहौल शोक, अपनापन और सहानुभूति से भरा रहा। CM हेमंत सोरेन की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और मिथिलेश ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं, विधायक संजय सिंह यादव, आलोक सोरेन, अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह, लक्ष्मी टुडू, अकील अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, नारायण दास और ताला मरांडी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। रांची की मेयर रोशनी खलखो, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हर आंख में संवेदना

शोक जताने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और झारखंड लोक सेवा के अधिकारी भी शामिल रहे। भारतीय स्टेट बैंक और टाटा समूह के अधिकारियों के साथ खिलाड़ियों, रांची नगर निगम के पार्षदों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी नेमरा पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति जताने पहुंचे लोगों ने परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की। इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिये सर्वधर्म प्रार्थना की। नेमरा में आयोजित इस प्रार्थना ने शांति, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। अलग-अलग समुदायों के लोगों ने एक साथ दुख की इस घड़ी में अपनी भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें :

संपत्ति के लालच में जीजा की ह’त्या, पुलिस ने खोला राज…

Pakur : पाकुड़ के मालीपाड़ा की बंद खदान से...

प्रतुल शाहदेव का राहुल गांधी पर तीखा हमला… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव...

घर में घुसकर छे’ड़खानी करने वाले को छह माह की कैद…

Ranchi : रांची में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले...

इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापा, लाखों कैश और गहने मिले…

Bihar : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी...

रांची नगर निगम में मजदूरों का हल्लाबोल, घेरा कार्यालय…

Ranchi : बकाया वेतन, बोनस और नौकरी की सुरक्षा की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: