Ranchi : झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस अब ऐसी विचारधारा की ओर बढ़ रही है, जो अराजकता और नक्सली सोच से मिलती-जुलती है। प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी की नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के साथ नजदीकियों का जिक्र करते हुये उनके विचारों पर सवाल उठाये। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा बोरा बांग्लादेश के सत्ता परिवर्तन मॉडल को भारत के लिये आदर्श बता रही हैं, जबकि वर्ष 2024 में वहां सत्ता परिवर्तन के दौरान हिंदुओं पर हमले और मौतों की घटनाएं सामने आई थीं। सुनें क्या बोले प्रतुल शाहदेव….
प्रतुल शाहदेव का राहुल गांधी पर तीखा ह’मला… देखें वीडियो
#JharkhandBJP #PratulShahdeo #RahulGandhi #Congress #BJPvsCongress #JharkhandPolitics #PoliticalControversy #NehaBora https://t.co/gavHC9Fgm2— KohramLive (@KohramLive) October 15, 2026








