Ranchi : रांची की सरजमीं पर एक बार फिर मोहब्बत और भाईचारे का मेला सजने जा रहा है। रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स मुबारक 11 से 15 सितम्बर तक पूरे अकीदत और शान-ओ-शौकत से मनाया जायेगा। दरगाह कमिटी ने रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री को कार्यक्रम में शरीक होने का न्योता दिया। न्योता स्वीकारते हुये DC ने कहा, “उर्स मुबारक गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। हजारों लोग हर साल इसमें शामिल होते हैं। प्रशासन विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, सफाई और स्वास्थ्य सुविधा की पूरी जिम्मेदारी निभायेगा।” इस मौके पर दरगाह कमिटी के अध्यक्ष मो. अयूब गद्दी, महासचिव मो. जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उपसचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, मीडिया प्रभारी शाहिद खान और समीर हेजाजी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अमन-चैन और भाईचारे के माहौल में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और मजबूत करें।
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...
चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...
भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...
झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...






