Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में 93.60% स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में पास हुये। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.06% की वृद्धि हुई। वहीं 12वीं में 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुये। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है। इस बार 1692794 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुये थे। जिसमें से 1496307 स्टूडेंट सफल हुये। इसी तरह 10वीं में 2371939 बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें से 2221636 बच्चे पास हुये। जोन के अनुसार 10 वीं में त्रिवन्दरम 99.79% रिजल्ट के साथ सबसे आगे रहा, इसी तरह 12वीं में विजयवाड़ा 99.60% के साथ टॉप पर रहा।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
CBSE कक्षा 12 के नतीजे: 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है। pic.twitter.com/kANSrWpdEp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए।
CBSE 10वीं कक्षा के नतीजे: 93.60% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.06% की वृद्धि हुई। pic.twitter.com/xHdk2ZBT7D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025














