Kohramlive Desk : साल 2023 की CBSE बोर्ड की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की वीडियोग्राफी जरूरी है। बोर्ड ने संबंधित सभी स्कूलों को इसके बारे में नोटिस भेज दिया है। स्पष्ट कहा गया है कि लापरवाही करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगना जरूरी है। अगर कोई भी संस्थान ऐसा नहीं करता है तो उस पर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
पिछले साल हो चुकी है कार्रवाई
सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिन्होंने वीडियाग्राफी में लापरवाही बरती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में 36 स्कूल ऐसे थे जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग में लापरवाही की थी। इसके बाद इन स्कूलों से पचास हजार रुपये का जुर्माना लिया गया था।
जल्द जारी हो सकती है डेटशीट
सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 जल्द जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने कक्षा 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2023 जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।
इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
इसे भी पढ़ें :IRB-10 की पासिंग आउट परेड में ट्रेनी सिपाहियों से क्या बोले सीएम…देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिलशेर खां को मा*रने वाले ने उगला राज, चौंका गए एसपी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में Corona की एंट्री, देखें
इसे भी पढ़ें :ठंड को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी… देखें क्या












