spot_img

बिना परमिशन सड़क पर उतरे कांग्रेसियों पर केस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। श्रीकृष्णापुरी थाने में कन्हैया कुमार समेत 41 कार्यकर्ताओं और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इल्जाम है कि प्रदर्शन के लिये पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और आम लोगों को भारी दिक्कतें हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिससे मामला और बढ़ गया। थानेदार प्रभात कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुये मीडिया को बताया कि इस संबंध में CDPO साकेत कुमार ने मजिस्ट्रेट के आवेदन पर केस दर्ज कराया है। इस मामले में बेलेबल धारा लगी थी, जिसके चलते सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को पीआर बॉन्ड भरवाकर जमानत दे दी गई है। यहां याद दिला दें कि कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ के नारे के साथ पिछले 26 दिनों से बिहार भर में पदयात्रा की थी, जो 11 अप्रैल को पटना में समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य CM नीतीश कुमार से मुलाकात करना था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें CM हाउस से 3 किलोमीटर पहले ही रोक लिया। राजापुर पुल के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोंक हुई, इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके भीड़ को नियंत्रित किया। कन्हैया कुमार और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।