MP : रात का सन्नाटा था, लेकिन सड़कों पर शोर ही शोर..इंजन की घरघराहट, घोड़े की तरह थके पहियों की चरमराहट और श्रद्धा से भरी आंखों का बेचैन इंतज़ार… ये वो दृश्य था जो MP की सड़कों पर झलका। महाकुंभ की पावन यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु अपने वाहनों के साथ कटनी, मैहर और रीवा के रास्तों पर अटक गये थे। यहां अटके पड़े एक शख्स ने kohramlive.com को बताया कि ”पूरे परिवार के संग महाकुंभ जाने के लिये भोर में ही निकले थे, लेकिन मैहर में ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे, फिर कटनी में भी रास्ता रुका मिला। गंगा किनारे मन लगाने चले थे, लेकिन यहां सड़क किनारे खड़े हैं।”
कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों का रेला ठहर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब तक भीड़ कम नहीं होगी, तब तक वाहनों को आगे बढ़ने नहीं दिया जायेगा। लेकिन हर श्रद्धालु के मन में बस एक ही बात कौंध रही थी कि “क्या हम महाकुंभ तय समय पर पहुंच पायेंगे?” 3 किलोमीटर लंबा जाम, थके हुये चेहरे और आंखों में गंगा दर्शन का अधूरा सपना… ये नजारा किसी फिल्मी दृश्य से कम न था। जो कदम भक्ति में मग्न होकर प्रयागराज की ओर बढ़े थे, वे अब प्रशासन के आदेशों के इंतज़ार में ठहर गये थे।
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : प्रतुल बोले, ‘आप’ के पाप से मुक्त हुई दिल्ली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर कुमार विश्वास ने कही बड़ी बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा ने ऐसे मनाया जीत का जश्न… देखें वीडियो














