spot_img

कैप्टन कूल ने दोस्तों संग ऐसे मनाया बर्थडे, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठकर देश के दिलों पर राज करने वाले कैप्टन कूल एमएस धोनी ने आज अपने जीवन की 44वीं पारी की शुरुआत की। 7 जुलाई की रात, रांची में अपने करीबी दोस्तों के साथ धोनी ने जन्मदिन का केक काटा और वही पल, कैमरे में कैद होकर अब सोशल मीडिया पर छा गया है।

ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट में माही मुस्कुरा रहे हैं, जैसे उनकी मुस्कान अब भी क्रिकेट के मैदान से ज्यादा लोगों के दिलों को जीत रही हो। वीडियो में वे दोस्तों को केक खिला रहे हैं और उनके चेहरे पर वो ही सुकून है, जिसे कभी उन्होंने छक्कों से हासिल किया था। लेकिन ये सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था, ये उस खिलाड़ी का उत्सव था, जिसने अपने बल्ले से न केवल रन बनाए, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों को भी मंज़िल दी।

धोनी : एक नाम, एक युग

 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी ने
 2007 में टी20 वर्ल्ड कप
 2011 में वनडे वर्ल्ड कप
 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर
 भारत को क्रिकेट का सम्राट बना दिया।

90 टेस्ट में 6 शतक, 4876 रन
350 वनडे में 10773 रन, 10 शतक
98 टी20 में 1617 रन

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...