spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘डायन’ कहकर चाचा-भतीजे को चा’कू घोंपा, क्या बना बहाना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गुमला से अंधविश्वास की सिहरन पैदा कर देने वाली वारदात सामने आई है। दस साल पहले सांप काटने से हुई मौत का ठीकरा पड़ोसियों पर फोड़ते हुये उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना बीती रात सदर थाना क्षेत्र के लट्ठा बरटोली गांव में हुई। खबर है कि वर्ष 2015 में गांव के एक युवक की सांप काटने से मौत हुई थी। एक दशक बाद मृतक के परिजन अंधविश्वास के जाल में ऐसे उलझे कि पड़ोसी ही उन्हें ‘डायन-बिसाही’ लगने लगे। इसी सनक में गांव के गुड़ा लकड़ा ने 65 साल के निर्मल लकड़ा और उनके 55 साल के भतीजे कोयल लकड़ा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में निर्मल लकड़ा के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि कोयल लकड़ा के कान के पास चाकू लगा। दोनों किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। देर रात उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। पीड़ित कोयल लकड़ा ने मीडिया को बताया कि वे अपने चाचा के साथ केरकी महुआटोली गांव से मेहमानी कर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोककर ‘डायन’ कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकू चला दिया। खून से लथपथ दोनों किसी तरह भागे और डर के मारे पूरी रात घर में दुबके रहे। दर्ज केस में पीड़ित ने बताया है कि आरोपी परिवार पिछले दस वर्षों से उन्हें डायन कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। आरोप है कि आरोपी के भाई सीताराम की दस साल पहले नाग सांप के काटने से मौत हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों चाचा-भतीजे को दोषी ठहराया जा रहा था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...