spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

म’र्डर कर गाड़ी बुलाया, फिर बेखौफ होकर भुसूर जंगल में फेंका डे’ड बॉडी

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : इसी साल 8 अप्रैल को शादी करने वाले अश्विनी मिर्धा की डेड बॉडी भुसूर जंगल में मिली। रजाई में लपेट कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया। यह जंगल रांची के नामकुम खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पड़ता है। अश्विनी मिर्धा रांची के चडरी मोहल्ले में रहता था। इस बात का खुलासा एक स्काॅपियों चालक निखिल शर्मा ने पुलिस के सामने किया। निखिल रांची के पहाड़ी मंदिर के पास रहता है। मारे गये अश्विनी मिर्धा की मां लक्ष्मी देवी, पिता राजदीप मिर्धा एवं उनके मामा सरजीत मिर्धा का इल्जाम है कि उसके इकलौते बेटे को उदय मुंडा और उसके दोस्तों ने मार कर जंगल में फेंक दिया। मां ने कहा कि अश्विनी मिर्धा की पुरूलिया में शादी हुई थी। वह बीते शनिवार को अपने ससुराल गया हुआ था। वहां से वह अपने पापा को फोन कर बोल कि मां मुझे मोबाइल चाहिये। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। उसके पापा मोबाइल खरीद कर रखें थे। वह स्टेशन में नहीं मिला। बाद में बोला लोधमा जा रहे हैं, पीछे-पीछे लोधमा तक गये, पर वह वहां भी नहीं मिला। आज शाम उसके मारे जाने की बात पता चला। मामा सरजीत मिर्धा का कहना था कि उदय मुंडा दागी किस्म का युवक है। वह अक्सर अश्विनी मिर्धा को गलत काम करने के लिये मजबूर किया करता था। मना करने पर अक्सर उसे मारा-पीटा करता था। एक दफा उसे कोलकाता ले जाकर भी बहुत पीटा था, तब अश्विनी मिर्धा किसी तरह अपनी जान बचाकर कोलकाता से भाग रांची आया था। उदय मुंडा ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं स्काॅपियों चालक निखिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान का उदय मुंडा सोमवार को भोर में 4 बजे उसे फोन किया और बोला कि परिवार का एक सदस्य की हालत बहुत खराब है, उसे रिम्स ले जाना है। वह जाने से मना कर दिया। फिर फोन किया, वह फिर से मना कर दिया। इसके बाद उदय मुंडा अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया। इसके बाद उसे गाड़ी सहित अपने घर ले गया। उसका घर इटकी रोड में मेजर कोठी बजरा के पास है। तब उदय के साथ अविनाश भी था। घर पहुंचते ही रजाई में लपेटा किसी को स्काॅपियों की डिक्की में डाल दिया। तब उसने उदय से कहा भी कि यह बीमार तो नहीं लग रहा है मरा हुआ आदमी है। तब उदय ने कहा कि, हां यह मरा हुआ है, चलो इसको कहीं ठिकाना लगाना है। उसे मजबूर कर रिंगरोड की ओर चल दिया। भुसूर जंगल के पास शव को फेंका गया। वापसी में उदय और अविनाश रिंगरोड पर उतर गया। निखिल ने कहा कि वह घर पहुंच कर नहा-धोकर पूजा किया। वहीं वह फंस नहीं जाये, इस कारण सबकुछ पुलिस को बता दिया।

इसे भी पढ़ें :तय रूट और तय समय पर मोहर्रम जुलूस निकालने पर जोर

इसे भी पढ़ें :टमाटर को लेकर Subway ने जारी किया नोटिस… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :पलामू में सिलेंडर ब्ला’स्ट, मची चीख पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें :PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...