spot_img

कारोबारियों का सड़क पर झलका गुस्सा, बंद का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ चौराहा पर बैरिकेडिंग कर चौराहा बंद किये जाने से परेशान रातू चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले कारोबारियों का गुस्सा सड़कों पर झलका। वहींं, सैकड़ों दुकानदारों ने काठीटांड़ चौराहा से मां काली मंदिर तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। हाथों में जलती मशालें, होठों पर नारे और आंखों में चिंता के साथ व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि चौराहा बंद होने से व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। बाजार की रौनक गायब है, ग्राहक नहीं हैं और दुकानें सूनी पड़ी हैं। मशाल जुलूस के दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने घूम-घूमकर 21 जनवरी को काठीटांड़ बंद का ऐलान किया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को सफल बनायें। चौक और आसपास के इलाकों में इसका साफ असर दिखने लगा है। चौराहा बंद होने की सबसे बड़ी कीमत छोटे दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों को चुकानी पड़ रही है। स्थानीय ग्राहकों की आवाजाही थम गई है, जिससे रोजी-रोटी पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। बाजार की धड़कन थमते ही घरों का चूल्हा भी ठंडा पड़ने लगा है। चैम्बर पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी बातचीत के चौराहा बंद कर दिया। उनका साफ कहना है कि “काठीटांड़ चौराहा अविलंब खोला जाये, नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...