LATEHAR : लातेहार जिले में एक होटल और किराना दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लगने के कारण लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र की डेमू पंचायत के अलगदीहा गांव की है।
पड़ोसी ने दी आग लगने की सूचना
बताया जा रहा है कि यह दुकान हुंडरू गांव निवासी नीरज गुप्ता की थी। दुकान के बगल के रहने वाल वाले पड़ोसी ने देर रात आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन में दुकानदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग ने पूरी दुकान व होटल को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को किसी तरह नियंत्रित किया गया।
70000 कर्ज लेकर खोली थी दुकान
दुकानदार नीरज कुमार ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा सामान, लैपटॉप, प्रिंटर, फ्रिज, होटल की सामग्री, 20 हजार रुपये जल गए। महिला समूह से 70 हजार रुपये कर्ज लेकर दुकान खोली थी। दुकानदार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर




