Garhwa (NityaNand Dubey) : घर से निकला धर्मेंद्र वापस घर नहीं पहुंचा। घर पहुंची उसकी मौत की खबर। बस की चपेट में आने से धर्मेंद्र की मौत हो गई। वहीं, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। धर्मेंद्र कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी शिवपसाद राम के बेटे थे। 45 साल के धर्मेंद्र पलामू जिले के पांकी असेहर हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इस घटना में उनके रिश्तेदार 50 साल के देवनारायण राम भी घायल हुए हैं। वहीं अन्य घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी रजीव खान के पुत्र परवेज खान, आलम रसूल खान के बेटे सहूद खान, मोहम्मद सद्दाम के बेटी खशबू परवीन शामिल है। घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना रविवार देर रात करीब बजे की गढ़वा मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास हुई।

बस लेकर भाग निकला ड्राइवर
घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने निकलने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रांची से मझिआंव की ओर जाने वाली बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस ने एक-एक कर रास्ते से गुजर रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल देवनारायण राम ने बताया कि एक बाइक पर धर्मेंद्र कुमार रवि के साथ वह खुद सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर खुशबू परवीन, परवेज खान व सहुद खान सवार थे। दोनों मोटरसाइकिल सवार गढ़वा से मझिआंव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बस ने दोनों मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के क्रम में टक्कर मार दी। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से धर्मेंद्र कुमार रवि, खुशबू परवीन, परवेज खान, सहुद खान की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची जाने के क्रम में धर्मेंद्र कुमार रवि की मौत रास्ते में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या








