Godda : गोड्डा में दो पुलिसकर्मी मोजा खरीदने एक दुकान पर पहुंचे, लेकिन डिजाइन पसंद न आने पर बात बिगड़ गई। इतना बिगड़ी कि दोनों ने दुकानदार और उसके कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा मार्केट की है। रविवार को नगर थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव और सिपाही प्रभास सिंह एक कपड़े की दुकान में गये थे। मोजे की डिज़ाइन को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक युवक को पकड़कर थाने की हाजत में भी बंद कर दिया।
मामले की खबर मिलते ही SP अनिमेष नैथानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है।








