spot_img

गढ़वा में चली गो’ली, सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के इंदिरा गांधी रोड पर आज सरेआम राजा कुमार केशरी को गोली मार दी गई। लहूलुहान राजा को गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि राजा कुमार केशरी अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोहल्ले के ही अभिमन्यु केशरी ने आकर गोली चला दी, जो सीधे उसके पेट में बायें तरफ जा लगी। खून से लथपथ राजा को स्थानीय लोगों ने फौरन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों का कहना है कि राजा और अभिमन्यु के बीच पहले से कुछ तनाव चल रहा था। आशंका है कि इसी निजी रंजिश में गोली चलाई गई। घटना की खबर मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार बृज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है, उसे बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा। भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात के बाद से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। दुकानदार सहमे हुये हैं, वहीं मोहल्ले में तनाव पसरा हुआ है। एक बुजुर्ग का कहना था कि “झगड़े गोली से नहीं, बोली से सुलझें।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...