Simdega : दारू और मटन को लेकर हुए विवाद में दो भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। बड़ा भाई अपनी मां से मटन और दारू के लिए पैसा मांग रहा था। मगर छोटा भाई मां को पैसा देने से मना कर रहा था। इसी को लेकर दोनों भाईयों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से हमला कर दिया। टांगी छोटे भाई की गर्दन पर लगी और वो जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कहीं जाकर छुप गया।
घटना ठेठईटांंरग थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। मृतक की पहचान जीतू के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई नकुल ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी।
Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्टर को भी निगल गया कोरोना
Read More : जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी भी हुए #CoronaPositive








