रांची : नामकुम थाना का ASI घूस लेते धराया। एसीबी की टीम ने किसी केस के एवज में पैसा लेते ASI को रंगेहाथ दबोच लिया। ASI रविन्द्र राम ने एक व्यक्ति से केस के एवज में घूस की मांग की थी। 5000 में रेट तय हुआ। पीडि़त ने एसीबी से इसकी शिकायत की। एसीबी ने रणनीति के तहत उसे पैसा देने को कहा। नामकुम थाना के समीप ही स्थित एक ढाबा में पैसा देने की बात तय हुई। एसीबी की टीम पहले से तैयार थी। ASI ने जैसे ही पैसा थामा एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ लेकर चली गई।
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
Read More : सोई बच्ची को चुपके से गोद में उठा ले गया… देखिये, कैसे हैवान ने ले ली बच्ची की जान












