Kohramlive desk : होटल मैनेजर ‘बॉस’ (BOSS) ने अपने 50 कर्मचारियों के करीब साढ़े चार करोड़ रुपए डकार गया। 74 साल के इस शख्स का नाम माइकल स्टेनर है। माइकल ‘सार्वजनिक राजस्व की धोखाधड़ी’ के दो मामलों और एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में लिप्त पाए गए। यह धोखाधड़ी उन्होंने 2011 से लेकर 2015 के बीच की थी। माइकल ने यह गड़बड़ तब की जब वो होटल ‘द ग्रैंड’ को संभाल रहे थे। उसने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की
BOSS ने कैसे और क्या किया?
माइकल ने ‘द ग्रैंड’ होटल के अपने स्टाफ को नकली और भ्रामक सैलरी स्लिप दीं। इन स्लिप में उन्होंने दिखाया कि उनके कर्मचारी इनकम टैक्स और नेशनल इंश्योरेंस में अपने पैसे कटवा रहे हैं, लेकिन असल में ऐसा था नहीं। ट्रायल के दौरान माइकल ने मान लिया कि उन्होंने पैसे Her Majesty’s Revenue and Customs (HMRC) में नहीं दिए। HMRC ब्रिटेन में टैक्स, पेमेंट और कस्टम से संबंधी अथॉरिटी है। कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि माइकल ने घपले वाले पैसे का उपयोग फोकस्टोन, केंट (ब्रिटेन) में मौजूद अपार्टमेंट का लोन चुकाने में किया
जज ने फटकारा
जज ग्रॉगरी पेरिस ने कहा, ‘ये पूरी तरह से स्पष्ट है कि आपने अपने स्टाफ को भ्रमित करने की कोशिश की। उनको लग रहा था कि नेशनल इंश्योरेंस का पैसा उनको मिल रहा है। आपने सभी कर्मचारियों को रिस्क में डाल दिया। उनकी पेंशन पर भी खतरा हो सकता था। ‘ जज ने माइकल से ये भी कहा आपने यह सब अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया। आप अच्छी तरह से जानते थे कि होटल ‘द ग्रैंड’ कितने बुरे हालात से गुजर रहा था। लेकिन आप सालों तक ऐसा करते रहे। इस शख्स को ब्रिटेन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने 7 जुलाई को 3 साल कैद की सजा सुनाई।
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी हीरा भगत के कई ठिकानों पर ED की रेड
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत








