Kohramlive : सुरों की रानी, अदाओं की मालकिन सुलक्षणा पंडित को श्रद्धांजलि देने फिल्मी दुनिया के बड़े नाम पहुंचे। प्रेयर मीट में अनुपम खेर, जितेंद्र, रजा मुराद, पूनम ढिल्लों, उदित नारायण, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नम आंखों से उस शख्सियत को याद कर रहे थे, जिसकी मुस्कान कभी परदे पर जादू बिखेरती थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूनम ढिल्लों श्वेत सलवार-सूट में प्रेयर मीट में पहुंचती नजर आईं। आंखों में नमी थी, चेहरे पर शांति, वो भीतर पहुंचकर अनुपम खेर से गले मिलती हैं और दोनों की आंखें पलभर को कह उठती हैं, “एक युग खत्म हो गया…” वहीं बाहर खड़े जितेंद्र और रजा मुराद जैसे वरिष्ठ कलाकार भीड़ के बीच चुपचाप खड़े थे, जैसे यादों की कोई रील मन में चल रही हो। अनुपम खेर ने कहा, “सुलक्षणा जी सिर्फ एक अदाकारा नहीं थीं, वो संगीत की आत्मा थीं।” यहां याद दिला दें कि बीते 6 नवंबर को नानावटी अस्पताल में सुलक्षणा पंडित ने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। 70 और 80 के दशक की यह सुरीली आवाज कभी ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’ और ‘वक्त की दीवार’ जैसी फिल्मों में चमकी थी। उनकी गायिकी में वो नजाकत थी जो दिल को छू जाती थी। 1976 में फिल्म ‘संकल्प’ के गीत “तू ही सागर, तू ही किनारा…” के लिये उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, एक ऐसा गीत जो आज भी रेडियो पर आते ही आंखें नम कर देता है।
सुलक्षणा पंडित के प्रेयर मीट में छलक उठा बॉलीवुड का दर्द
Date:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...
बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…
Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...
बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें
Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...





