spot_img

बुंडू में भाजपा का महाधरना… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नगर निकाय चुनाव की तिथि अविलंब घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में भाजपा का एक दिवसीय महाधरना पूरे जोश और आक्रोश के साथ पूरा हुआ। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। धरनास्थल पर लोकतंत्र, जवाबदेही और जनता के अधिकारों की बात गूंजती रही। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं और जुबान पर एक ही सवाल, नगर निकाय चुनाव आखिर कब? मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुये डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराकर सरकार जानबूझकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। डॉ. वर्मा ने अविलंब चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग करते हुये कहा कि EVM के जरिये पारदर्शी और दलीय आधार पर चुनाव कराये जायें, ताकि जवाबदेही तय हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कार्यशैली के कारण आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने कहा कि झारखंड में अफसरशाही पूरी तरह हावी है। उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि बुंडू नगर बस स्टैंड का टेंडर तो कर दिया जाता है, लेकिन यात्रियों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। उनका कहना था कि चुने हुये जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकाय भ्रष्टाचार और मनमानी का अड्डा बनते जा रहे हैं।

धरना प्रदर्शन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता रामाकांत महतो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिलाध्यक्ष विवेकानंद जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक नगर निकायों में चुनी हुई सरकार नहीं होगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया, वहीं, धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता रंजीत लाहेरी ने किया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...