रांची में भाजपा का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैलेट पेपर नहीं EVM से नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की है। इसको लेकर 7 जनवरी को बड़ा महाधरना करने का फैसला किया है। आज 2 जनवरी को भाजपा रांची महानगर जिला की एक अहम संगठनात्मक व रणनीतिक बैठक महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव को जानबूझकर लंबित रखने पर गहरी चिंता जताई गई।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निकाय चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाये। चुनाव EVM के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराये जायें। इन मांगों को लेकर 7 जनवरी को नगर निगम कार्यालय के समक्ष महाधरना दिया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के उद्देश्य से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लगातार टालना सीधे-सीधे लोकतंत्र का अपमान है। सरकार जनता के अधिकारों से डर रही है, इसलिए चुनाव से भाग रही है। वरुण साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से महाधरना को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में  पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, के.के. गुप्ता, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राकेश भास्कर, अरुण झा, कमाल खान, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, संजय जयसवाल, रमेश सिंह, संजय टोप्पो, रोशनी खलखो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...