spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाई कसम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : भारतीय राजनीति के त्याग और तपस्या के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में यादगार आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गूंजते सुरों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यालय का माहौल देशभक्ति और सेवा भाव से सराबोर हो उठा। मुख्य वक्ता श्याम नारायण दुबे ने कहा, “सुविधाओं में पलकर सफलता पाना आसान है, पर अभावों में रहकर शिखर तक पहुंचना कठिन तपस्या है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने यही कर दिखाया। प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता पाने के बाद भी उन्होंने जनहित को चुना और जीवनभर राष्ट्र के उत्थान के लिये काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के त्याग और समर्पण को आत्मसात कर समाज के लिये कार्य करें। जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार ही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रेरणा हैं। उनका जीवन भारतमाता के प्रति समर्पण का उज्ज्वल उदाहरण है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा, पंडित दीनदयाल का जीवन त्याग, तपस्या और जनसेवा का अद्वितीय प्रतीक है। हमें उनके दिखाये मार्ग पर चलना चाहिये। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा की कसम खाई। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया, वहीं, धन्यवाद ज्ञापन उदय कुशवाहा ने दिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, मनीष गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, गौरी बिंद, रितेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...