Delhi : दिल्ली से पुणे आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया और सभी यात्री पूरी तरह सही-सलामत हैं। विमान के लैंड करने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने जांच की, जिसमें बर्ड हिट की पुष्टि हुई। इसके बाद एयरलाइन ने सावधानी बरतते हुये पुणे से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI2470 को रद्द कर दिया। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिये तीन विकल्प उपलब्ध कराये, होटल ठहराव की सुविधा, टिकट का पूरा रिफंड एवं बिना शुल्क अगली फ्लाइट में बुकिंग। एयर इंडिया के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, “हम अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हैं। हमें खेद है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।” इधर, बर्ड हिट के बाद विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। इंजीनियरिंग टीम गहन जांच कर रही है। जब तक तकनीकी रूप से पूरी तरह संतुष्ट न हों, विमान उड़ान में नहीं लौटेगा।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






