spot_img
spot_img
spot_img

बिहार का बालू तस्कर बरही में धराया, क्या बोल गया, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Ritesh Gupta) : बिहार का बालू तस्कर इंद्रजीत कुमार हजारीबाग के बरही में धरा गया। वह ट्रेलर में बालू लोड कर यूपी के रास्ते निकल रहा था। रास्ते में ही वह पकड़ा गया। बरही के थानेदार ललित कुमार के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम को यह कामयाबी मिली। पकड़े गये तस्कर इंद्रजीत ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उसने झारखंड, बिहार और यूपी के कुछ बालू तस्करों के जीवन कुंडली के बारे में पुलिस को बता दिया है। पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। झारखंड के चालान पर बिहार और यूपी में बालू की तस्करी बेखौफ की जा रही है। इस काम में झारखंड के अन्य कई जिलों के तस्कर भी शामिल हैं। बिहार के गया में रहनेवाले तस्कर इंद्रजीत के बारे में बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर को गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिये एक स्पेशल टीम बनाई। टीम में अंचल राजस्व उप निरीक्षक अवधेश कुमार चौधरी, एएसआई दयानंद सरस्वती और ओम प्रकाश शामिल थे। जब्त ट्रेलर (NL 01AA/5282) में करीब एक हजार घन फीट बालू लदा था।

इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…

इसे भी पढ़ें : मां के सामने पहले बेटा-बहु की अर्थी उठी, फिर चार पोते-पोतियों का दर्दनाक अंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...