spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार विधानसभा चुनाव : 71 सीटों पर Voting जारी

Date:

spot_img
spot_img

वोटरों में उत्‍साह, बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार  

पटना : बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव को लेकर आज Voting किया जा रहा है। 16 जिलों की कुल 71 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्‍साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं है। दूसरे फेज की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे फेज की Voting 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

2.14 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे 1066 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला

पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसमें 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। बिहार चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों में से तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की ओर से आरजेडी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके सहयोगी कांग्रेस 21 और सीपीआई माले 8 सीटों पर चुनावी मैदान में है।

वहीं, नीतीश की अगुवाई वाली एनडीए की ओर से जेडीयू 35 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी है, जबकि बीजेपी 29, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 6 और वीआईपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

पीएम मोदी ने की अपील, दो गज की दूरी का रखें ध्‍यान, मास्‍क जरूर पहनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के लिए वोटरों से खास अपील की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: