spot_img

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बड़ी जीत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वनडे विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गई। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अर्धशतक लगाने वाले साऊद शकील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नीदरलैंड के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाये। उन्होंने 68 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 67 गेंद पर 52 रन बनाये। लोगन वान बीक 28 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉलिन एकरमैन ने 17 और साकिब जुल्फिकार ने 10 रन बनाये। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये। हसन अली को दो और शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिये।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन बनाये। मोहम्मद नवाज ने 39 रन और शादाब खान ने 32 रन बनाये। हारिस रऊफ ने 16, इमाम उल हक ने 15, शाहीन अफरीदी ने नाबाद 13 और फखर जमान ने 12 रन बनाये। इफ्तिखार अहमद 9 और बाबर आजम 5 रन ही बना सके। हसन अली खाता भी नहीं खोल पाये। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिये। कॉलिन एकरमैन को दो विकेट मिले। आर्यन दत्त, लोगन वान बीक और पॉल वान मिकेरेन ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ED ने किया तलब… जानें वजह

इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...