Hazaribagh : हजारीबाग में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार पर हमला कर करीब 2.80 लाख रुपये लूट लिए गये। घटना बीती रात नमस्कार चौक के पास हुई, जब अवधेश कुमार दिनभर का कलेक्शन लेकर पेट्रोल पंप मालिक के घर इमली कोठी चौक जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान अवधेश कुमार बाइक से गिर पड़े और उनके हाथ में चोट लग गई। इसी बीच अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।
रेकी कर रहे थे अपराधी
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोग पंप के आसपास घूमते देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पूरी रेकी कर घटना को अंजाम दिया।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
घायल मैनेजर अवधेश कुमार को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों और उनके वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






