Kohramlive : यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा फैसला लिया है।जनरल टिकट में सफर करने वाले यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। रेलवे के आजतक के इतिहास में ऐसा फैसला किसी भी रेलमंत्री के द्वारा नहीं लिया गया है। इस बारे में प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी गई है। आपको बता दें रेलवे ने यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है। रेलवे ने जनरल कोच में सफर करने वालों को सस्ता खाना और पानी उपलब्ध कराने के बारे में निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि भोजन परोसने वाले इन काउंटरों को प्लेटफॉर्म पर उस जगह पर लगाया जाएगा जहां पर साधारण डिब्बे आते हैं, जिससे जनरल डिब्बे वाले यात्री खाने को आसानी से ले सकें।
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, खाने को 2 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहली श्रेणी में खाने की कीमत 20 रुपये रखी गई है, जिसमें यात्रियो को सूखे आलू और अचार के साथ में 7 पूरी भी मिलेंगी। इसके अलावा दूसरी श्रेणी वाले खाने में यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी कुलचे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसे कई तरह के व्यंजन लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
रेलवे बोर्ड ने आगे कहा है कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर लगाए जाने वाले काउंटर के जरिए किफायती खाना और बोतलबंद पानी के प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने बताया है कि इस सुविधा का प्रावधान अभी 6 महीने की अवधि के लिए किया जा रहा है। इसको अभी प्रयोग के आधार पर किया जा रहा है। बाद में इस व्यवस्था को 51 स्टेशनों पर लागू किया जाएगा। रेलवे ने 20 जुलाई से 13 स्टेशनों पर इस प्रयोग को शुरू किया है। इन काउंटर पर 200 मिलीलीटर के पेयजल के गिलास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :उप सचिव और अवर सचिव स्तर के कई अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जापान में बोल-बम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड में रूठा मॉनसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात
इसे भी पढ़ें :अगले पांच दिनों तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें…








