spot_img

Facebook- Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप Facebook- Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए अब इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Meta ने शुल्क आधारित बनाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के लिए लिया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूरोपियन यूनियन की ओर से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बीच मेटा ने यह फैसला लिया है। कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में भी लॉन्च कर सकती है, हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यूरोपीय यूनियन के देशों में होगी दो तरह की सर्विस

कहा जा रहा है यूरोपियन यूनियन वाले देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की दो सर्विसेज होंगी, जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगा उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। फ्री वर्जन पहले की तरह ही विज्ञापन के साथ काम करेगा। मेटा ने अभी तक अपने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कितना करना होगा पे, अभी स्पष्ट नहीं

अभी तक यह भी साफ नहीं है कि पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने पैसे लिए जाएंगे। इसके अलावा एक ही पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे या फिर दोनों के लिए अलग-अलग प्लान लेने होंगे। मेटा साल 2019 से ही यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। कंपनी पर लंबे समय से यूजर्स के डाटा को उनकी इजाजत के बिना इकट्ठा करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें :ISRO ने आदित्य-एल1 मिशन पर क्या कहा जानिए…

इसे भी पढ़ें :गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा Jio Air Fiber

इसे भी पढ़ें :Aditya L1 मिशन पर ISRO का बड़ा अपडेट…

इसे भी पढ़ें :व्हाट्सएप में आया धांसू फीचर, अब HD में…

इसे भी पढ़ें :चंद्रयान-3 के लैंडर से रोवर के बाहर आने का अद्भुत वीडियो… देखें यहां

इसे भी पढ़ें :Realme ने लॉन्च किये स्मार्टफोन… कीमत जानें

इसे भी पढ़ें :Breaking : Luna-25 स्पेसक्राफ्ट चांद पर हुआ क्रैश…

इसे भी पढ़ें :Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्रीपेड प्लान, मिलेगी ये सुविधा

इसे भी पढ़ें :Twitter के पूर्व CEO ने Instagram अकाउंट किया डिलीट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...