spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @24.01.2023#Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिन भर की बड़ी खबरें

1. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों में हुनर और दक्षता की कोई कमी नहीं। यहां के भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से भी हर कोई लगभग वाकिफ हैं। ऐसे में अगर हर चुनौतियों को स्वीकार कर लगन से काम किया जाये तो उसके बेहतर नतीजे जरूर सामने आएंगे। सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को चाईबासा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस बैठक में चाईबासा और सिमडेगा जिले में हो रहे विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

2. राजस्थान के भरतपुर में रहनेवाले टेलर चालक राजू सिंह को रांची में गोली मारने वाले बदमाश धरा गये। राजू सिंह को गोली मारने के बाद उन्हें लूट भी लिया गया था। यह वारदात बीते 8 जनवरी को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो रिंग रोड, जग्गू ढाबा के पास हुई थी। इस कांड को गंभीरता से लिया गया था। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के निर्देश पर गठित SIT ने इस कांड में शामिल बदमाशों को धर दबोचा। इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गये चारों बदमाश मनीष तिग्गा, दुलाल तिर्की, राजू बाखला और जीतू बाखला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन चारों बदमाशों ने बीते साल 24 अक्टूबर को रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर में मौजूद लोगों को भी लूट लिया था। हथियार का भय दिखा कर उनसे 11 हजार कैश और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। स्पेशल टीम में कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम का नेतृत्व हटिया डीएसपी राजा मित्रा कर रहे थे।

3. घूसखोर पंचायत सचिव सहदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज यानी 24 जनवरी को धनबाद ACB की टीम ने दबोचा है। पंचायत सचिव सहदेव महतो को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। वह गिरिडीह के पीड़टांड में पोस्टेड था। उसके खिलाफ खुखरा थाना इलाके के खरपोका निवासी नबी हसन ने ACB में कंप्लेन किया था। हसन ने ACB को बताया था कि विराजपुर टोला में पेबर ब्लॉक बनाने का काम 15वें वित्त आयोग के तहत किया गया है। यह योजना लगभग 2 लाख 40 हजार की है। अब तक 1 लाख 45 हजार लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। इल्जाम है कि बकाया पेमेंट रिलीज करने के एवज में पंचायत सचिव ने 4 हजार रुपयों की डिमांड की। ACB की गठित टीम ने नबी हसन को पैसों के साथ सहदेव के पास भेजा। पैसे हाथ में लेते ही उसे रंगेहाथ दबोच लिया गया।

4. चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट हुआ। धमाका मंगलवार को दिन के उजाले में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कटम्बा-कुरकुटिया गांव में हुआ। इस ब्लास्ट में गांव का एक युवक जख्मी हो गया। उसकी उम्र 18 साल बताई गई है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव से गोईलकेरा बाजार जा रहा था। वह जंगल की पगडंडी के रास्ते जा रहा था, तभी उग्रवादियों द्वारा बिछाये गये लैंडमाइन की चपेट में आ गया। इससे पहले भी कई दफा इलाके में प्लांटेड IED ब्लास्ट कर चुका है। ब्लास्ट में अब तक दो ग्रामीणों की जान जा चुकी है। वहीं, कई जवान जख्मी हो चुके हैं।

5. राजधानी रांची में आज गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। मोरहाबादी मैदान में डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल की देखरेख में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया गया। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया। उपायुक्त और पुलिस कप्तान ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली। इसके बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग हुई। डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें। ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। वहीं, एसएसपी किशोर कौशल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

 

6. दिल्ली, उत्तराखंड और जयपुर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गये। भूकंप दिन में करीब ढाई बजे आया था। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये। नेपाल में इसका केंद्र बताया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी साझा की है। उत्तराखंड और नेपाल में भूकंप का असर सबसे ज्यादा देखा गया। हिमाली इलाके में टेलीफोन तक काम करना बंद कर दिया था। भूकंप के बाद इस इलाके में कुछ घरों के ढहने की खबर है।

7. महिला बैंक मैनेजर अलका माधुरी बा की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से तस्वीर साफ होगी। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या सुसाइड मान रही है। यह घटना राजधानी रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र के चापूटोली की है। परिजनों और आसपास के कुछ लोगों से पुलिस को पता चला कि बैंक मैनेजर पारिवारिक कलह से परेशान थी। पति से भी उसके रिश्ते खराब हो चुके थे। उनके तलाक का मामला अभी लंबित है। अचानक ऐसा क्या हो गया कि इतना बड़ा कांड हो गया। इस बारे में अबतक पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर पाई है।

8. पांच बच्चों की मां मीना देवी ने अपने भाई पर कई गंभीर इल्जाम लगाए हैं। मीना का कहना है कि उसके पति रोजी-रोटी की जुगार में बाहर काम करते हैं। वह अपनी चार बेटियों और एक बेटा के साथ कोडरमा के दुधीमाटी में रहती है। मीना का इल्जाम है कि आज सुबह उसका भाई अपने ससुराल वालों के साथ उसके घर पहुंचा और बिना कुछ कहे-सुने गाली ग्लौज शुरू कर दिया। उन्हें तरह-तरह से डराया धमकाया गया। प्रतिरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा गया। वहीं, बोला कि उसके परिवार के कुछ लोग बहुत जल्द यहां पहुंचने वाले हैं। तुमलोग को बहुत जल्द घर में घुस कर मारेंगे। वहीं, संदेही गुनहगार भाई राजू महतो उर्फ राजू राम का कोई बयान सामने नहीं आया है। पहले भी इन दोनों भाई-बहन में कई मर्तबा मार-पीट की वारदात हो चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

9. राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच की तैयारी शुरू कर दी गई है। टी-20 सीरीज का यह पहला मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा। BCCI ने इसका एलान कर दिया है। तैयारी को लेकर रांची पुलिस ने कमर कस ली है। एयरपोर्ट से लेकर होटल और होटल से लेकर जेसीए स्टेडियम तक सुरक्षा के लिए पुलिस अफसर और जवान तैनात रहेंगे। इस मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो गई है। मैच की तैयारी को लेकर हर तरह के इंतजाम कर लिए गये हैं। टिकट 26 जनवरी तक बिकेंगे। टिकट खिड़की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी। फिर दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक टिकट की बिक्री होगी। हर व्यक्ति दो टिकट ले सकता है। टिकट लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। सबसे सस्ते टिकट की कीमत एक हजार रुपये रखी गई है। टी-20 सीरिज में तीन मैच होने हैं। दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :Zomato पर ऑर्डर करने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें वरना…

इसे भी पढ़ें :घर पहुंचने से पहले चल बसा कांस्टेबल… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :पेमेंट करने के एवज में मांगे थे पैसे, देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :ग्रामीणों के साथ मिल- बैठकर कार्य करें अधिकारी : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :IED ब्लास्ट में इस बार जख्मी हुआ युवक

इसे भी पढ़ें :इन पारा शिक्षकों की नौकरी दाव पर…देखें

इसे भी पढ़ें :योग्यता 10वीं पास, सैलरी 34391… यहां है Vacancy का लिंक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...