spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CRPF का बड़ा फैसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने हर वर्दीधारी के दिल को सुकून दिया है और हर शहीद परिवार की आंखों में उम्मीद की रोशनी जगा दी है। अब देश के लिये शहादत देने वाले जवानों के परिजनों को पहले से अधिक आर्थिक सहारा मिलेगा। मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवान के परिवार को अब 30 लाख की जगह 35 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, अन्य मृत्यु के मामलों में यह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। यह फैसला रेजीमेंटल फंड की 2024–25 बैठक में लिया गया, यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। अब हर जवान को अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए 500 रुपये की जगह 800 रुपये प्रतिमाह योगदान करना होगा। इनमें से 480 रुपये सेविंग फंड में और 320 रुपये रिस्क फंड में जायेंगे। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, अब इसका अनुपात 60:40 रखा गया है, यानी बचत और सुरक्षा दोनों का संतुलन। सेवानिवृत्ति या सेवा छोड़ने वाले जवानों के लिये बोनस राशि में भी बड़ा सुधार किया गया है, 30 वर्ष से अधिक सेवा 100% बोनस, 20 से 30 वर्ष सेवा 50% बोनस, 10 से 20 वर्ष सेवा 25% बोनस एवं 10 वर्ष से कम सेवा 10% बोनस दिया जायेगा। CRPF ने मीडिया से कहा कि “यह निर्णय हमारे जवानों के साहस और उनके परिवारों की गरिमा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” अब जब कोई जवान सीमा पर ड्यूटी के लिए निकलता है, तो उसके परिवार को भी यह भरोसा रहेगा कि देश उसके साथ खड़ा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...