Indian Army की भर्ती में बड़ा बदलाव, जानें नये नियम, शर्तें और सैलरी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : Indian Army की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव Agneepath Recruitment Scheme के तहत किया गया है। सेना भर्ती के लिए सरकार ने ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ लॉन्च किया है। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत Indian Army में चार साल के लिए अग्निवीरों यानी युवाओं की भर्ती की जाएगी। सरकार की ओर से यह कदम सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय सेना की औसत उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। यह योजना रक्षा बलों के खर्च और उम्र प्रोफाइल को कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा मानी जा रही है।

सैलरी स्लैब

साल मासिक वेतन कैश इन हैंड
पहला साल 30000  21000
दूसरा साल 33000  23100
तीसरा साल 36000  25580
चौथा साल 40000  28000

 

क्या है योजना और कैसे मिलेगा मौका

  • Agneepath Recruitment Scheme के तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल होंगे
  • चार साल के अंत में लगभग 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी
  • केवल 25 फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब उस समय सेना की भर्तियां निकली हों
  • कई निगम ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में भी रुचि लेंगे जिन्होंने देश की सेवा की है
  • योजना के तहत सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को नई तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा
  • चार साल की नौकरी छोड़ने के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। यह पैकेज 11 लाख 71 हजार रुपए होगा
    योजना के तहत इस साल 46 हजार अग्निवीरों को रिक्रूट किया जायेगा

चार साल बाद मिलेगा सेवा निधि पैकेज

वेतन से कटने वाला पैसा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। जितना पैसा अग्निवीर के वेतन से कटेगा, उतनी ही राशि सरकार भी अग्निवीर कॉर्प्स फंड में डालेगी, जो चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीर को ब्याज सहित वापस मिलेगा। यह राशि करीब 11 लाख 71 हजार रुपये होगी, जो सेवा निधि पैकेज के रूप में मिलेगी। पूरी राशि कर मुक्त होगी।

इसे भी पढ़ें : मां से नाजायज रिश्ता रखने वाले का चीर डाला सीना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेवा समधन का रे*प कर दामाद को भेजा मां का न्यू*ड फोटो, देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...